मुशफिकुर और नईम ने बांग्लादेश को संभाला (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक मुशफिकुर रहीम 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नईम इस्लाम ने 17 रन बनाए थे। दोनों खिलाड़ी सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़ चुके हैं।
एल्टन चिगुंबुरा और चामू चिबाबा की शानदार गेंदबाजी के आगे बेबस बांग्लादेश ने अपने छह विकेट महज 62 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी (0) और तमीम इकबाल (5) पांच रन के कुल योग पर ही पेवेलियन लौट गए थे। चिगुंबुरा ने तीन और चिबाबा ने दो विकेट झटके हैं।
इसके बाद मोहम्मद अशरफुल (20) और रकीबुल हसन (13) ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। उनके आउट होने के बाद बांग्लादेश की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई और छह बल्लेबाज 62 रन पर ही पेवेलियन लौट गए।
इससे पहले, प्रास्पर उत्सेया की कप्तानी में खेल रही जिंबाब्वे टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।
बांग्लादेश की टीम हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन की कप्तानी में खेल रही है। मशरफे मुर्तजा को इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वह समय रहते फिट नहीं हो सके। ऐसे में उपकप्तान सकीबुल को दोबारा कप्तानी का कार्यभार संभालना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications