तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ पाना कठिन : पोंटिंग
बुधवार को पत्रकारों से मुखातिक पोंटिंग ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मुझसे लगातार यह सवाल किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि तेंदुलकर ने मील के पत्थर स्थापित किए हैं और उन्हें पार कर पाना मेरे लिए काफी कठिन है। हां, तेंदुलकर अगर जल्दी से रिटायर हो जाएं तब मैं इसके बारे में सोच सकता हूं।"
तेंदुलकर के बाद टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक और रन बटोरने वाले पोंटिंग ने कहा कि अब वह रिकार्ड पर नजर नहीं रखते। उनका ध्यान अपनी बल्लेबाजी से देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर रहता है।
पोंटिंग ने कहा, "मैं लगातार अच्छा खेलने का प्रयास करता हूं। रिकार्ड अपने आप बनते चले जाते हैं। मेरी कोशिश अपने बल्ले से देश के लिए अधिक से अधिक मैच जीतने की होती है। मुझे इससे ही खुशी मिलती है।"
पोंटिंग की टीम सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारत पहुंची। श्रृंखला की शुरुआत 25 अक्टूबर को वड़ोदरा में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications