'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के लिए पोंटिंग फिट
पोंटिंग ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी कर अपनी चोटिल अंगुली को परखा।
अभ्यास सत्र के बाद पोंटिंग ने कहा, "अंगुली ठीक है। मैं थोड़ा हैरान जरूर हूं कि मैं कैसे अपने आप को इतनी जल्दी ठीक कर पाया। मैं क्षेत्ररक्षण के दौरान दूसरे स्लिप में खड़ा नही रहूंगा। मैच के दौरान निर्णय करूंगा कि मुझे क्षेत्ररक्षण में किस जगह खड़ा होना है।"
पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान कैच लपकने के चक्कर में पोंटिंग अपनी अंगुली को चोटिल कर बैठे थे।
आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पोंटिंग का फिट होना शुभ संकेत है। भले ही पोंटिंग ने वर्तमान श्रृंखला में 20 की औसत से रन बनाए हों लेकिन मेलबर्न में पोंटिंग का शानदार रिकॉर्ड रहा है। पोंटिंग ने इस मैदान पर अब तक 13 टेस्ट मैचों में 62.42 की औसत से रन बनाए हैं।
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी वहीं पर्थ टेस्ट में मेजबान आस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications