वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विश्व टेनिस के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले अगासी और संप्रास के बीच होने वाला यह रोचक मुकाबला मकाउ के सदर्न चाइनीज गैंबलिंग एनक्लेव में खेला जाएगा।
इस मुकाबले को लेकर 38 साल के संप्रास ने कहा, "हमारे बीच अब किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं रही लेकिन इसके बावजूद मैं मानता हूं कि यह मुकाबला काफी रोचक होगा।"
दूसरी ओर, 39 साल के अगासी इस मैच को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "दोस्ताना मुकाबला होते हुए भी यह हमारी प्रतिष्ठा से जुड़ा है। मैं तो संप्रास को हराने की पूरी तैयारी कर चुका हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।