तेंदुलकर ने की मियांदाद के रिकार्ड की बराबरी
तेंदुलकर ने शनिवार को ढाका में बांग्लादेश के साथ हुए विश्व कप के पहले मुकाबले में उतरने के साथ मियांदाद के रिकार्ड को छू लिया।
यही नहीं, तेंदुलकर श्रीलंका के सनत जयसूर्या (444 मैच) के सर्वाधिक एकदिवसीय मैच खेलने के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ चुके हैं। तेंदुलकर अब तक 445 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।
वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले तेंदुलकर ने सबसे पहले 1992 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में विश्व कप में हिस्सा लिया था। इसके बाद से वह लगातार विश्व कप में खेल रहे हैं।
मियांदाद ने 1975 में पहली बार विश्व कप खेला था। उस समय उनकी उम्र 18 वर्ष थी। इसके बाद मियांदाद ने 1996 तक लगातार विश्व कप में हिस्सा लिया और 1992 में विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications