Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : डोशेट का अर्धशतक, नीदरलैंड्स के 200 रन पूरे (लीड-3)

नीदरलैंड्स ने सलामी बल्लेबाज एलेक्सेई कर्वेजी, विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ले बारेसी, कूपर और बास जुईडेरेंट के विकेट गंवाए हैं। कर्वेजी 16 रन बनाकर टिम ब्रेस्नन की गेंद पर मैट प्रायर के हाथों लपके गए जबकि बारेसी को ग्रीम स्वान ने प्रायर के हाथों स्टम्प कराया।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। कार्वेजी पहले विदा हुए जबकि बारेसी का विकेट 58 रन के कुल योग पर गिरा। कूपर ने 73 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 47 रन बनाए। कूपर ने डोशेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े।

डोशेट ने 91 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 84 रन बनाए हैं जबकि टॉम डी ग्रूथ 29 गेंदें पर तीन चौकों की सहायता से 28 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों 61 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान ने दो विकेट लिए हैं जबकि पॉल कोलिंगवुड और टिम ब्रेस्नन को एक-एक सफलता मिली है।

विश्व कप के 11वें संस्करण में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। इंग्लिश टीम की कमान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों में है जबकि नीदरलैंड्स की कप्तानी पीटर बोरेन कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए हरफनमौला रवि बोपारा को मौका दिया है जबकि स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

पाकिस्तान के असद रउफ और ब्रूस ऑक्सफोर्ड इस मैच के अम्पायर हैं। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना टीवी अम्पायर हैं जबकि श्रीलंका के ही रंजन मदुगले मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+