द्रविड़ बाहर, युवराज और सहवाग वापस
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सात मैचों की क्रिकेट शृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है. टीम से राहुल द्रविड़ को हटा दिया गया है जबकि सहवाग और युवराज टीम में हैं.
पंद्रह सदस्यीय टीम में युवराज सिंह और वीरेंदर सहवाग आए हैं. दोनों ही खिलाड़ी चोटिल थे. पिछली टीम में सहवाग शामिल नहीं थे.
ये टीम सात मैचों में से पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए ही है.
युवराज चैपियंस ट्रॉफी खेलने गई टीम में थे लेकिन उन्हें अभ्यास के दौरान चोट लगी थी और वो वापस लौट आए थे.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 25 अक्तूबर से सात मैचों की शृंखला शुरु हो रही है. द्रविड़ को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब वो टीम में नहीं है. उनके स्थान पर चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को टीम में जगह दी है.
कोहली, युवराज के चोटिल होने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गई टीम में शामिल किए गए थे.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ख़राब प्रदर्शन को देखते हुए इस टीम में युसुफ़ पठान और तेज़ गेंदबाज़ आरपी सिंह को जगह नहीं दी गई है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की चयन समिति की चेन्नई में हुई बैठक के बाद बताया गया कि टीम में दिनेश कार्तिक और अभिषेक नायर को भी हटा दिया गया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
