पेस-भूपति सेमीफ़ाइनल में पहुँचे
यूएस ओपन में सानिया मिर्ज़ा की हार से निराश भारत को उस समय कुछ राहत मिली जब लिएंडर पेस और महेश भूपति युगल मुक़ाबलों के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए.
ये दोनों अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुषों के युगल मुक़ाबलों के अलावा मिश्रित युगल के सेमीफ़ाइनल में भी पहुँचे हैं.
भूपति और उनकी अमरीकी जोड़ीदार लाइज़ल हबर की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आठवीं वरीयता प्राप्त अमरीका के बेथानी मैटेक और सर्बिया की नेनाद ज़िमोंजिक की जोड़ी को 6-4, 6-3 से आसानी से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.
जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त पेस और उनकी ज़िम्बाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक को सातवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन के मिश्रित युगल रेने स्टब्स और रॉबर्ट लिंडसे की जोड़ी से अच्छी चुनौती मिली. लेकिन आख़िर उन्होंने 7-5, 3-6, 10-6 से मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.
दूसरी ओर महेश भूपति और लिएंडर पेस ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुषों के युगल मुक़ाबलों के सेमीफ़ाइनल में भी जगह बना ली है.
भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी ने ताइपेई के येन सुन और इसराइली ड्यूडी सेला की जोड़ी को 6-4, 6-4 के हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.
उधर पेस और उनके चेक जोड़ीदार लुकास ड्लोही ने ऑस्ट्रेलियाई जुलियान नोल्स और ऑस्ट्रिया के जरगेन मेल्ज़र को 7-5, 6-4 से हरा दिया.
महेश भूपति ने सानिया मिर्ज़ा के साथ इस साल से शुरु में मिश्रित युगल की श्रेणी में ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम जीता था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
