Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस-ब्लैक की जोड़ी फ़ाइनल में

भारत के लिएंडर पेस और ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी विंबलडन में मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में पहुँच गई है. सेमी फ़ाइनल मैच उन्होंने सीधे सेटों में जीता.

सेमी फ़ाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त पेस और कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीफेन हस और स्पेन की वर्जीनिया रुआनो पास्कल की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4 और 6-4 से मात दी.

ये मुक़ाबला क़रीब 71 मिनट चला. एक समय स्टीफेन हस और रुआनो पास्कल की जोड़ी अच्छी स्थिति में थी. लेकिन 12वीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने इसका फ़ायदा नहीं उठाया.

एक बार पेस और कारा ब्लैक फ़ॉर्म में आए, तो उन्हें हराना मुश्किल हो गया. पहले सेट में एक समय हस और पास्कल की जोड़ी 3-0 से आगे थी.

वापसी

लेकिन पाँचवें और सातवें गेम में पेस और कारा ब्लैक ने हस और पास्कल की सर्विस ब्रेक की और पहला सेट 35 मिनट में 6-4 से जीत लिया.

दूसरे सेट में चौथे गेम तक मुक़ाबला टक्कर का था. लेकिन उसके बाद पेस और ब्लैक ने हस और पास्कल की सर्विस ब्रेक की और 36 मिनट में दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया.

फ़ाइनल में पेस और कारा ब्लैक की जोड़ी का मुक़ाबला नौवीं वरीयता प्राप्त बहामास के मार्क नोल्स और जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफ़ेल्ड की जोड़ी से होगा.

नोल्स और ग्रोएनफ़ेल्ड ने सेमी फ़ाइनल में ब्रिटेन के जेमी मरे और अमरीका की लिज़ेल ह्यूबर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2 और 7-5 से मात दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+