वेंकटेश और रॉबिन कोच पद से हटाए गए (लीड-1)
दोनों खिलाड़ी वर्ष 2007 में खेले गए विश्व कप के बाद से भारतीय टीम के साथ थे। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, "बोर्ड ने गेंदबाजी कोच वेंकटेश और क्षेत्ररक्षण कोच रॉबिन सिंह की सेवाएं खत्म करने का फैसला किया है।"
वेंकटेश और रॉबिन बिना किसी आधिकारिक करार के तहत भारतीय टीम से जुड़े थे। बीसीसीआई ने दैनिक भत्ते के आधार पर इन दोनों पूर्व क्रिकेटरों को भारतीय टीम के सात सदस्यीय सहयोगी स्टाफ दल में शामिल किया था।
बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और सचिव एन. श्रीनिवासन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है लेकिन वेंकटेश ने कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है क्योंकि बीसीसीआई ने अभी तक इस संबंध में उन्हें सूचित नहीं किया है।
ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम की खराब गेंदबाजी और स्तरहीन क्षेत्ररक्षण से खफा होकर बोर्ड ने यह फैसला किया है। इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण बेहद खराब रहा था।
बीसीसीआई द्वारा कार्यमुक्त किए जाने के बाद वेंकटेश जहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर अपनी भूमिका पर ध्यान लगाएंगे वहीं रॉबिन को हाल ही में मुंबई इंडियंस टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वेंकटेश बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications