आयरलैंड के साथ होने वाले मुकाबले पर है ध्यान : तमीम
तमीम का कहना है कि भारत के खिलाफ मिली हार अब बीती बात हो चुकी है। भारत ने विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में सह मेजबान बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने तमीम के हवाले से लिखा है, "हमें पहले राउंड में अभी पांच मुकाबले खेलने हैं और हमारा पूरा ध्यान आयरलैंड के खिलाफ 25 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर है। आज हमने जमकर अभ्यास किया और मुझे लगता है कि एक से डेढ़ महीने में हमने जो अभ्यास किया था उनमे से सबसे अच्छा दिन आज का रहा। हमने अभ्यास का खूब लुत्फ उठाया।"
पत्र के मुताबिक तमीम ने कहा, "यह विश्व कप है। आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। आयरलैंड एक अच्छी टीम है और हमारे पास उनके खिलाफ खेलने का अनुभव है। हम उनके लगभग सभी खिलाड़ियों को जानते हैं। हमें अपनी रणनीति पर ध्यान देने की जरूरत है जो भारत के खिलाफ असफल रही थी।
विश्व कप में बांग्लादेश को भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications