फ़्रेंच ओपन फ़ाइनल में जीते पेस और ड्लोही
हालांकि पुरुष युगल श्रेणी में पेस इससे पहले चार ग्रेंड स्लेम मुक़ाबले जीत चुके हैं पर ड्लोही के साथ उनकी जोड़ी की यह पहली जीत है.
पेस और ड्लोही की जोड़ी ने शनिवार का मुक़ाबला 3-6, 6-3, 6-2 के सेटों से जीत लिया.
उन्होंने बेल्जियम के डिक नोर्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेस्ले मूडी की जोड़ी को हराया.
ग्रेंड स्लेम टाइटलों में यह पहला मौक़ा है जब पेस और ड्लोही की जोड़ी के नाम कोई फ़ाइनल खिताब आया है.
यह जोड़ी इससे पहले 2008 में यूएस ओपन के फ़ाइनल तक पहुँचकर हार चुकी है.
शानदार प्रदर्शन
तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और ड्लोही की जोड़ी ने पहला सेट खोकर अगले दो सेटों में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम कर लिया.
पुरुष डबल्स के सेमी फ़ाइनल में पेस और ड्लोही का मुक़ाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनइच की जोड़ी से हुआ था.
जानकार बताते हैं कि सेमीफ़ाइनल का मुक़ाबला पेस और ड्लोही के लिए निर्णायक था पर उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 और 7-6 से मात दी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
