पुरुष डबल्स के सेमी फ़ाइनल में पेस और ड्लोही ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनइच की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 और 7-6 से मात दी.
नतीजा भले ही दो सेटों में ही निकल गया लेकिन मुक़ाबला कड़ा रहा, इसका अंदाज़ा इसी से लगता है कि दोनों सेट टाई ब्रेकर में गए.
तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और ड्लोही की जोड़ी ने नेस्टर और ज़िमोनइच को हावी होने नहीं दिया.
तो नेस्टर और ज़िमोनइच ने भी उन्हें बराबर की टक्कर दी. पहला सेट टाई ब्रेकर में गया. टाई ब्रेकर में पेस का अनुभव काम आया और पेस-ड्लोही ने टाई ब्रेकर 7-4 से जीता.
दूसरे सेट में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही रही और इस बार टाई ब्रेकर में पेस और ड्लोही 7-5 से जीते.