समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील के डानी के दाएं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और यही कारण है कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
डानी की गैरमौजूदगी में बार्सिलोना के कोच जोसफ गार्डिओला ने दिग्गज खिलाड़ी कार्लोस पुयोल को मैदान में उतराने का फैसला किया है। गार्डिओला के पास और कोई चारा नहीं है क्योंकि उनकी टीम में और कोई राइट बैक खिलाड़ी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।