क्रिकेट विश्व कप : वेस्टइंडीज के 30 सम्भावितों में 5 नए चेहरे
तीस सदस्यीय सम्भावितों में पांच नए खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू और एथंनी मार्टिन के अलावा तेज गेंदबाज जेसन होल्डर और बल्लेबाज जोनाथन कार्टर तथा किर्क एडवर्ड्स को शामिल किया गया है जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स और जेरोम टेलर को बाहर रखा गया है।
हाल में श्रीलंका दौरे पर टीम से बाहर किए गए पूर्व कप्तान रामनरेश सरवन और विकेट कीपर दिनेश रामदीन को टीम में जगह मिली है। अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन बाद में किया जाएगा।
सम्भावित टीम इस प्रकार है : लियोनेल बाकर, एड्रियन बाराथ, काल्र्टन बॉ जूनियर, सुलेमान बेन, डेव बर्नाड जूनियर, टिनो बेस्ट, देवेंद्र बिशू, डेरेन ब्रावो, ड्वेन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, शिवनारायण चंद्रपॉल, किर्क एडवर्ड्स, क्रिस गेल, रेयान हाइंड्स, जेसन होल्डर, एंथनी मार्टिन, निकिता मिलर, नेलॉन पास्कल, किरोन पोलार्ड, किरोन पॉवेल, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, केमार रोच, आंद्रे रसेल, डेरेन सैमी, रामनरेश सरवन, शेन शिलिंगफोर्ड, ड्वेन स्मिथ, गाविन टोंगे और ड्वेन थॉमस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications