Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हसी और हॉरिट्ज की जगह लेंगे फग्र्यूसन और क्रेजा (लीड-1)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को चोटिल खिलाड़ियों की जगह पर दूसरे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है।

आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में हसी की जगह बल्लेबाज कैलम फग्र्यूसन को जबकि हॉरिट्ज के स्थान पर तस्मानिया के स्पिनर जेसन क्रेजा को शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने हॉरिट्ज (कंधे की चोट), हसी (मांसपेशियों में खिंचाव), रिकी पोंटिंग (अंगुली में चोट), स्टीव स्मिथ (कूल्हे की चोट) और ब्रैड हैडिन (घुटने की चोट) का मंगलवार को फिटनेस टेस्ट लिया।

समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच के हवाले से लिखा है, "एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में फग्र्यूसन का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में शानदार प्रदर्शन किए थे। हमें लगता है कि भारतीय उपमहाद्वीप में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

चोट के कारण हसी हाल ही में सम्पन्न इंग्लैंड के खिलाफ सात मैंचों की एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।

पत्र के मुताबिक हिल्डिच ने कहा, "क्रेजा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज भारत के खिलाफ 2008 में किया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट झटके थे। क्रेजा भारतीय परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं। मुझे लगता है कि वह हमारी टीम के अहम खिलाड़ी साबित होंगे।"

क्रेजा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने इस मुकाबले में 53 रन खर्च कर दो विकेट झटके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 8, 2011, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+