उरुग्वे ने विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह योग्यता हासिल करने के लिए उरुग्वे की टीम ने विश्व कप के लिए जारी क्वालीफाईंग दौर के प्ले-ऑफ मुकाबले में कोस्टा रिका को 2-1 से पराजित किया। प्ले-ऑफ के अंतर्गत दोनों टीमों के बीच खेला गया यह दूसरा मुकाबला था। पहला मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था।
इस सफलता पर उरुग्वे टीम के कोच ऑस्कर ताबारेज ने कहा, "हम इस बात को लेकर बेहद संतुष्ठ हैं कि आखिरकार हमने विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली। पहला मैच ड्रॉ होने के बाद हमारे लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था।"
उरुग्वे ने 1930 और 1950 में दो बार विश्व कप खिताब जीता है। पिछले कुछ संस्करणों के दौरान विश्व कप में उरुग्वे का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लंबे समय बाद इस टीम ने 2002 में विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन उसे पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications