चैम्पियंस लीग : रॉयल चैलेंजर्स ने केप कोबरा को दिया 181 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
रास टायलर के धुआंधार 53 रनों (24 गेंद, चार चौके, चार छक्के ) और रॉबिन उथप्पा के 51 रनों (39 गेंद, सात चौके, दो छक्के )की मदद से रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
इससे पहले कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर केप कोबरा की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस आठ रन बनाकर कैच आउट हुए। रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 51 बनाए। राहुल द्रविड़ 28 रन बनाकर रनआउट हुए। विराट कोहली भी 17 बनाकर आउट हुए। मनीष पांडेय 10 रनों पर नाबाद रहे।
केप कोबरा की ओर से चार्ल्स लांगवेलेट, मोंडे जोंडेसी और क्लाउडे हेंडरसन को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications