दलीप ट्रॉफी : उत्तर क्षेत्र की खराब शुरुआत (लीड-1)
भोजनकाल तक पारस डोगरा (15) और यशपाल सिंह (़10) नाबाद लौटे। डोगरा ने 47 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं जबकि यशपाल ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 17 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
उत्तर क्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उत्तर क्षेत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नौ रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों नितिन सैनी और शिखर धवन का विकेट गंवा दिया था।
सैनी तीन रन के निजी योग पर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर मुरलीधरन गौतम के हाथों लपके गए। धवन 29 गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर अभिनव मुकुंद को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
मिथुन मन्हास सात रन के निजी योग पर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मनदीप सिंह ने पारी को सम्भालने की कोशिश की लेकिन वह भी 18 रन के निजी योग पर श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर बोडापति सुमंत को कैच थमा बैठे।
दक्षिण क्षेत्र की ओर से विनय कुमार, मिथुन, ओझा और अरविंद ने एक-एक विकेट झटके हैं।
उत्तर क्षेत्र ने वड़ोदरा में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गत चैम्पियन पश्चिम क्षेत्र को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर फाइनल का टिकट कटाया था जबकि हैदराबाद में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 552 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications