भारत और बांग्लादेश आमने-सामने
क्रिकेट विश्व कप में भारत शनिवार को होने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में पिछले विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाना चाहेगा.
बांग्लादेश ने चार साल पहले 1983 की विश्व चैंपियन को ग्रुप स्टेज में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.
दोनों टीमें एक बार फिर से 10वें विश्व कप में मीरपुर आमने-सामने होंगीं.
वीरेंद्र सहवाग ने मैच से पहले कहा, “जब से हम उनसे पिछले विश्व कप में हारे हैं, विश्व कप में हम उनसे दोबारा भिड़ने के अवसर का इंतज़ार कर रहे हैं. हम शायद उनके दो ही बार हारे हैं. एक तो वो विश्व कप वाली हार और दूसरी बार शायद बांग्लादेश में. तो कह सकते हैं कि उनके विरुद्ध हमारा रिकॉर्ड अच्छा है.”
अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम बढ़िया फ़ॉर्म में है.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास दुनिया इस टूर्नामेंट के सबसे मज़बूत बल्लेबाज़ी क्रम है. लेकिन इसके बावजूद धोनी बांग्लादेश के स्पिनरों की तिकड़ी – शाकिब-अल-हसन, अब्दुर्रज़्ज़ाक, और सुहरावर्दी शुवो – को ख़तरा मानते हैं.
मैच से पहले धोनी ने कहा, “उनके पास तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं और हमें उन्हें बेहतर ढंग से खेलना होगा.”
मीरपुर में बांग्लादेश को ख़ूब घरेलू समर्थन मिलेगा लेकिन टीम में मशरफ़े मुर्तज़ा का ना होना टीम को खल सकता है. मुर्तज़ा चार साल पहले हुए विश्व कप में भारत की हार के मुख्य कारण थे.
जो भी हो बांग्लादेश के कैप्टन शाकिब-अल-हसन तो अपनी टीम के दूसरे राउंड में पहुंचने की बात कर रहे हैं.
शुक्रवार को उन्होंने कहा, “हम पिछले 15 महीनों से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. और अगर हम दूसरे राउंड के लिए क्वालीफ़ाई कर जाते हैं तो बड़ा सोचने में हर्ज़ की ही क्या है? हमें इसके लिए कम से कम चार मैच जीतने होंगे. ये मुश्किल काम नहीं है. मुझे लगता है कि हमारी टीम दूसरे राउंड में पहुंचने की काबिलियत रखती है. ”
भारत और बांग्लादेश के अलावा इस विश्व कप के ग्रुप बी में दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड और हॉलैंड शामिल हैं.
बांग्लादेश आयरलैंड और हॉलैंड को पर तो भारी पड़ ही सकता है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
