For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्विटर पर फोटोशॉप से फेडरर ने किया भारत भ्रमण

स्विटजरलैंड। टेनिस के बादशाह और स्विस सनसनी रोजर फेडरर दिसंबर माह में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग खेलने पहली बार भारत आ रहे हैं।

उन्‍होंने जैसे ही अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में ऐलान किया उनके फैंस एक अजीब से उत्‍साह से भर गए। अपनी इस पहली इंडिया ट्रिप के लिए फैंस से सलाह मांगी कि दिल्‍ली में उन्‍हें कौन सी जगह पर जाना चाहिए, इस बारे में उन्‍हें बताएं।

फेडरर के यह पूछने की देर थी कि उनके फैंस ने फोटोशॉप के जरिए अपनी क्रि‍एटिविटी से राफा को हैरान कर डाला। हार मानकर खुद फेडरर जिन्‍हें फेड एक्‍स के नाम से भी जानते हैं, ट्विवटर पेज पर अपने फैंस को थैंक्‍स कह डाला।

आप भी देखिए कुछ ऐसी खास तस्‍वीरें जिन्‍हें फोटोशॉप पर थोड़ा बदला गया और फेडरर को भारत दर्शन के लिए सलाह दे दी गई।

गंगा में लगाई डुबकी

फेडरर की माइकल फ्रैं‍कलिन नाम की फैंस ने उन्‍हें सलाह दी है कि जब वह भारत जाएं तो बनारस जाकर गंगा में डुबकी लगाना ना भूलें।

ताज महल जरूर जाएं

जे प्राइस जो न्‍यूजीलैंड, ऑकलैंड के रहने वाले हैं, उन्‍होंने रोजर फेडरर को सलाह दी है कि वह आगरा में ताजमहल घूमना हरगिज न भूलें।

जैसलमेर के रेगिस्‍तान घूमने के टिप्‍स

फेडरर के एक भारतीय फैन ने उन्‍हें सलाह दी है कि वह जैसलमेर जरूर जाएं और यहां के जादुई रेगिस्‍तान का नजारा जरूर करें।

फेडरर का नया लोगों

रोजर फेडरर को उनके एक फैन ने कहा है कि भारत में वह हाथी की सवारी कर इसे अपना नया लोगों बनाए।

हरगिज न भूलें

वहीं फेडरर के एक फैन ने उनसे कहा है कि जब वह भारत जाएं तो ऑटो रिक्‍शा की सवारी जरूर करें।

फेडरर को होली पर जाना चाहिए भारत

फेडरर के एक फैन के मुताबिक उन्‍हें होली के मौके पर भारत जाना चाहिए था। फैन के मुताबिक उसे उम्‍मीद है कि फेडरर को रंगों से काफी लगाव होगा।

अजब-गजब फोटोशॉप

फेडरर के एक फैन ने उन्‍हें बंदर के साथ यानी मदारी के साथ तक दिखा दिया।

फैंस की क्रिएटिविटी को किया सलाम

रोजर फेडरर ने जब अपने फैंस की क्रिएटिविटी को देखा तो वह भी काफी खुश हुए। उनकी मानें तो इन फोटोग्राफ्स को देखकर उन्‍हें काफी मजा आया।

फैंस से फेडरर की अपील

यह सिलसिला फेडरर की उस ट्वीट से शुरू हुआ जब फेडरर ने अपने फैंस से मदद मांगी और कहा कि वह उन्‍हें आइडियाज दें कि वह भारत में कहां घूम सकते हैं।

7 और 8 दिसंबर को होंगे दिल्‍ली में

रोजर फेडरर 7 और 8 दिसंबर को भारत में होंगे और वह अपनी इस ट्रिप को लेकर काफी उत्‍साहित हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+