|
इमोशनल मैसेज
सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा...मेरे बेबी अब मैरिड वुमन है, लेकिन वो हमेशा मेरी छोटी बहन ही रहेगी। लव यू...।

हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद
अनम की शादी हैदराबाद के ही बिजनेसमैन अकबर राशिद से हुई है, दोनों ने सितंबर, 2015 में सगाई की थी। दोनों लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

कई जानी मानी हस्तियां
इस शादी में शोएब मलिक समेत खेल जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। इससे पहले संगीत समारोह में सानिया ने सलमान खान संग ठुमके भी लगाए थे।

स्पोर्ट्स स्टार्स
आपको बता दें कि शादी में बॉलीवुड सितारों के अलावा बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा और टेनिस प्लेयर महेश भूपति जैसे स्पोर्ट्स स्टार्स भी दिखें।

मास कम्युनिकेशन का कोर्स
सानिया मिर्जा की बहन अनाम ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। अब वो बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रही हैं। अनाम कई इवेंट्स के लिए सानिया को तैयार कर चुकी हैं। बहन की तरह ही वो स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं। वो पिस्टल शूटर हैं और कई इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications