इंडो पाक एक्सप्रेस की जोड़ी स्टाकहोम टेनिस के फाइनल में
स्टाकहोम। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी की शीर्ष वरीय जोड़ी ने आज यहां 600,000 यूरो ईनामी राशि के स्टाकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल के फाइनल में प्रवेश किया है। इंडो पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने एक घंटा से ज्यादा चले सेमीफाइनल मैच में साइप्रस के मार्कोस बाघदातिस और अर्जेन्टीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 2.6, 6.2, 10.8 से हराया।
इससे पहले बोपन्ना और कुरैशी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जर्मनी के माइकल कोलमैन और एलेक्सजेंडर वास्के की जोड़ी को सीधे सेटों में 7.6, 7.5 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनायी थी। बोपन्ना-कुरैशी ने शुरूआती राउंड में आस्ट्रिया के जुलियन नोल्स और पोलैंड के लुकास कुबोत को 6.4, 6.4 से परास्त किया था।
इससे पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी को उनके संदेश 'स्टॉप वॉर स्टार्ट टेनिस" के लिए यहाँ एटीपी विश्व टूर फाइनल्स के दौरान मानवता के क्षेत्र में योगदान के लिए मिलने वाले इस आर्थर एशेज पुरस्कार से नवाजा गया था। ये दोनों टेनिस खिलाड़ी कुछ समय से टेनिस टूर और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 'स्टॉप वॉर स्टार्ट टेनिस" का संदेश देते हुए खेल रहे थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications