Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम अभी भी पहले स्थान पर हैं : जॉनसन

सिडनी में बुधवार को खेले गए छठे एकदिवसीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में जॉनसन ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 57 रन बनाए थे। सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 5-1 से आगे है।

जॉनसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 6-1 से श्रृंखला जीत की उम्मीद जताई है। श्रृंखला का सातवां और अंतिम मुकाबला रविवार को पर्थ में खेला जाएगा।

समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने जॉनसन के हवाले से लिखा है, " यह एक अलग टीम है। हम अभी भी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इंग्लैंड के खिलाफ 6-1 से श्रृंखला जीतने में कामयाब होंगे।"

पत्र के मुताबिक जॉनसन ने कहा, " मुझे लगता है कि हमारी टीम संतुलित है और हम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में एक मजबूत टीम के साथ उतरेंगे और जीत दर्ज कर विश्व कप में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ शिरकत करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 4, 2011, 20:45 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+