इज़हार-ए-इश्क़ LIVE: ओलंपिक में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को सबके सामने दिया शादी का प्रस्ताव, देखें
रियो डी जनेरियो। ओलंपिक में इसबार एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे पढ़कर आपको भी प्यार की ताकत का एहसास हो जाएगा। खेलों के रोमांच के बीच एक चीनी प्रेमी का अपनी प्रेमिका को बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में शादी का प्रस्ताव देना इनदिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मुक्केबाज़ी : भारत के विकास कृष्णन हारे, ओलंपिक पदक का सपना हुआ चूर-चूर
चीन की तैराक ही जी ने जैसे ही रियो ओलंपिक की डाइविंग तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का सिल्वर मेडल जीता, वैसे ही उनके प्रेमी और हमवतन डाइवर किन काई ने सबके सामने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव के साथ ही चीनी महिला एथलीट के लिए जीत के मायने और भी स्पेशल हो गए।
ये हैं स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता, इनकी वजह से ही शुरू हुआ था पुलिस नौकरी में खेल कोटा
भावुक होकर स्वीकारा प्रस्ताव
आपको बता दें कि तैराकी में सिंक्रोनाइज़्ड तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड के पुरुष वर्ग में किन भी कांस्य पदक विजेता हैं। रियो के मारिया लेंक एक्वेटिक्स सेंटर में रविवार को हुए मुकाबले के बाद किन ने दर्शकों के सामने खुलेआम अपनी प्रेमिका से इज़हार-ए-इश्क़ किया। प्रस्ताव से हैरान और भावुक होकर ही जी ने किन के प्रस्ताव हो हंसी-खुशी स्वीकार लिया।
देखें वीडियो :
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
