आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कमी खलेगी : अकरम
कराची में पीआईए अकादमी में बुधवार को पहुंचे अकरम ने पीसीबी के अधिकारियों की आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजने की भी आलोचना की।
लगातार दूसरी बार ऐसा हो रहा है जब पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी भारत में होने वाली ट्वेंटी-20 लीग के हिस्सा नहीं बने हैं।
अकरम ने कहा, "ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की प्रसिद्धि पर संदेह नहीं होना चाहिए। इसीलिए मैं यह मानता हूं कि आईपीएल में शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे खिलाड़ियों की कमी निश्चित तौर पर महसूस होगी।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान अभी तक आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप के दो फाइनल मुकाबलों में पहुंच चुका है।
आईपीएल अधिकारियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति कोई उत्साह नहीं दिखाया था। आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए 416 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी जिनमें पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
उधर, आईपीएल आयोजनकर्ताओं के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी ओर से किसी भी खिलाड़ी के आईपीएल में शामिल होने के बारे में सूचित नहीं किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications