सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सरफराज ने अंडर 19 टीम में जगह बनायी
आजमगढ़। हैरिस सील्ड टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सरफराज खान को अंडर 19 टीम में चुन लिया गया है। सरफराज ने सचिन के बनाये 346 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा और 439 रनों की पारी खेली। अंडर 19 टीम में सेलेक्शन के बाद सरफराज आस्ट्रेलिया में होने वाली ट्राई सीरीज के टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस चयन ने गदगद आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति और जिला क्रिकेट संघ ने रोडवेज स्थित जिला कार्यालय में समारोह का आयोजन कर सरफराज के पिता और उनके कोच को सम्मानित किया। उन्होने 2009 में उसी टूर्नामेंट में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिसमें सचिन ने तिहरा शतक लगाया था।
सरफराज 22 जून को आस्ट्रेलिया जायेंगे। जहां 30 जून को आस्ट्रेलियाई टीम से भारत का सामना है। इस अवसर पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है, लोगों ने समारोह में सरफराज के पिता और उनके कोच को फूल मालाओं से लाद दिया।
आजमगढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और जिला क्रिकेट टीम के सचिव एस. के. सत्येन ने कहा है कि यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम इस बात से बेहद खुश हैं। सरफराज जिले के ऐसे दूसरे खिलाड़ी है जिनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। इसके पहले अब्दुल्ला इकबाल को चुना गया था।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
