आस्ट्रेलिया से सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-4 से हार जाने के बाद भारतीय टीम रैंकिंग में फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी। सात मैचों की एक दिवसीय श्रंखला से बाहर रहे टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जहीर खान की वापसी हुई है।
श्रीलंका के साथ अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट मैदान पर कल से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 2-0 से हराने के बाद भारतीय टीम टेस्ट टीम की रैंकिंग में नम्बर 1 टीम बन सकती है।
टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, जहीर खान, इशांत शर्मा, मुरली विजय, प्रज्ञान ओझा, शांताकुमारन श्रीसंत और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ।
श्रीलंका क्रिकेट टीम इस प्रकार है:
कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा परानाविताना, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिलिना कन्डम्बी, प्रसन्ना जयवर्धने, कौशल सिल्वा, चनाका वेलेगेदारा, थिलन तुसारा, नुवान कुलसेकरा, धम्मिका प्रसाद, रंगना हेराथ, और असंथा मेंडिस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।