Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : श्रेबोतनिक-नेस्टर को मिश्रित युगल खिताब

मेलबर्न। स्लोवेनिलया की कैटरीना श्रेबोतनिक और कनाडा के डेनियल नेस्टर ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया है।श्रेबोतनिक और नेस्टर ने रविवार को मेलबर्न पार्क में खेले गए खिताबी मुकाबले में ताइवान की चान युंग जान तथा आस्ट्रेलिया के पॉल हेनली की जोड़ी को 6-3, 3-6, 10-7 से पराजित किया।

पूरे मुकाबले के दौरान श्रेबोतनिक और नेस्टर ने कुल नौ ब्रेक अंक हासिल किए और साथ ही साथ छह मौकों पर युंग और हेनली को ब्रेक अंक हासिल करने से रोका। नेस्टर युगल स्पर्धाओं के दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह वर्ष 2007 में एलिना लिखोवत्सेवा के साथ मिश्रित युगल खिताब जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनके नाम पुरुषों के छह ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं।

दूसरी ओर, श्रेबोतनिक ने अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेलते हुए चार मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। बीते वर्ष उन्होंने सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक के साथ फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।रविवार को पुरुषों के एकल वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। इसमें ब्रिटेन के एंडी मरे और सर्बिया को नोवाक जोकोविक आमने-सामने होंगे। मरे ने सेमीफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर को हराया था जबकि जोकोविक ने रोजर फेडरर की चुनौती समाप्त की थी।

मरे ब्रिटेन के लिए 75 वर्ष बाद कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। वर्ष 1936 में फ्रेड पैरी ने ब्रिटेन के लिए विंबलडन खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से किसी भी ब्रिटेनवासी को खिताबी जीत नहीं मिली है। टिम हेनमेन कई मौकों पर इसके लिए प्रयास करते नजर आए लेकिन वह सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। मरे ने सेमीफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर के खिलाफ जिस स्तर का खेल दिखाया था, उसे देखते हुए उनकी जीत के आसार हैं लेकिन उनके सामने जोकोविक हैं जो न सिर्फ वरीयता क्रम में उनके दो पायदान आगे हैं बल्कि अनुभव में उनसे बीस हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+