मोहाली में ट्वेंटी-20 मैच के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
इसके लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से बुलाए गए 1600 पुलिसकर्मियों को पीसीए स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात किया जाएगा।
जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया, "हमारा मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों, आयोजकों और यहां जुटने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा है। साथ ही साथ हम इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"
पंजाब पुलिस ने मैच के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास इलाके में 22 चेकपोस्ट बनाए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के बाहर आधा दर्जन त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए जाएंगे।
मैच देखने आने वाले लोगों को चार जगहों पर सुरक्षा संबंधी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस स्टेडियम में 35,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
दो मैचों की श्रृंखला में श्रीलंकाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने भारत को 29 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications