चैम्पियंस चैलेंज : सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
भारत ने अपने आखिरी पूल मैच में बेल्जियम पर 4-2 के अंतर से मिली जीत के बाद अंतिम-4 में पहुंचने का श्रेय हासिल किया।
भारतीय टीम के लिए धनंजय महाडिक ने 19वें, शिवेंद्र सिंह ने 30वें, तुषार खांडेकर ने 48वें और प्रभजोत सिंह ने 70वें मिनट में गोल किया।
बेल्जियम के लिए जेरोम डेकेसर ने 24वें मिनट और रेनाड पेंगराजियो ने 25वें मिनट में गोल दागा। मध्यांतर तक बेल्जियम की टीम 2-1 से आगे थी।
इस जीत ने भारत के अंकों की संख्या सात तक पहुंचा दी है। भारतीय टीम पूल-ए में पहले और पाकिस्तान की टीम पूल-बी दूसरे स्थान पर रही। पाकिस्तान ने अपने आखिरी पूल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल अर्जेटीना और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अर्जेटीना की टीम पूल-बी में पहले और न्यूजीलैंड की टीम पूल-ए में दूसरे स्थान पर रही। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले वर्ष जर्मनी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना का हक मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications