श्रीलंकाई पारी घोषित, 334 रनों की बढ़त (लीड-2)
खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज विकेटों के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन माहेला जयवर्धने और प्रसन्ना जयवर्धने की जोड़ी के सामने उनकी एक न चली। माहेला 275 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने बुधवार को ही दोहरा शतक जड़ा दिया था। उनके टेस्ट करियर का यह 27 वां शतक है। चौथे दिन प्रसन्ना ने भी शतक जड़ा। वह 154 रनों पर नाबाद रहे।
भारत की ओर से जहीर खान, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट झटके। अमित मिश्र्रा ने भी माहेला के रूप में एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत का शिकार बने। इसी दिन भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे। खेल के दूसरे दिन तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शतक लगाकर श्रीलंकाई टीम शुरुआत दी थी। दिलशान ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए थे।
पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया था। राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications