अगले क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का कोई भी मैच भारत या बांग्लादेश में नहीं खेलेगा. वहीं भारत विश्व कप का पहला मैच बांग्लादेश में खेलने के अलावा सभी मैच भारत में ही खेलेगा.
विश्व कप 19 फ़रवरी 2011 को भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में शुरू होगा और फ़ाइनल 02 अप्रैल को मुंबई में खेला जाएगा.
भारत दूसरा मैच 27 फ़रवरी को कोलकाता में इंग्लैंड के विरुद्ध खेलेगा.
भारत का ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच 20 मार्च को चेन्नई में वेस्ट इंडीज़ के विरुद्ध होगा.
पाकिस्तान इस विश्व कप का अभियान 23 फ़रवरी को श्रीलंका के विरुद्ध कोलंबो से शुरू करेगा.
ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 21 फ़रवरी को अहमदाबाद में ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध है.
इस विश्व कप में कुल 14 टीमें होंगी जो कि दो ग्रुप में बाँटी गई हैं. भारत ग्रुप बी में है. उस ग्रुप में भारत के साथ दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड की टीमें हैं.
पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में है और उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, कनाडा और कीनिया जैसी टीमों से होगा
पहला क्वार्टर फ़ाइनल ढाका में 23 मार्च को होगा.