Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनाडा हॉकी श्रंखला भारत ने जीती

कनाडा में हुई हॉकी टेस्ट श्रंखला का अंतिम मैच भारत ने 3-2 से जीत कर 6-0 से श्रंखला अपने नाम कर ली.

7 मैचों की इस सीरीज़ का एक मैच ड्रॉ हो गया था.

टैमैनैविस पार्क में हुए इस फाइनल मैच में हाफ़ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त ले चुका था.

प्रभजोत सिंह ने 21वें मिनट पर, गुरविंदर चाँदी ने 31 वें मिनट पर और तुषार खांडेकर ने 49 वें मिनट पर गोल किए. उधर कनाडा की टीम के वेन फर्नांडिस ने 26वें और 46वें मिनट पर गोल किए.

भारतीय टीम ने खेल शुरू होने से पहले ही अपने जीत के इरादे ज़ाहिर कर दिए थे, जब सरवनजीत सिंह कैनेडा के गोलकीपर डेविड कार्टर के नज़दीक पहले ही मिनट में पहुंच गए थे. उसके बाद कप्तान राजपाल सिंह ने भी गोल करने का ज़ोरदार प्रयास किया.

लेकिन 21 वें मिनट पर भारत को पहली सफलता मिली और प्रभजोत सिंह के गोल के साथ टीम ने अपना खाता खोल दिया.

हालांकि कनाडा को दो पैनल्टी कॉर्नर्स के साथ मौक़ा भी मिला, लेकिन फर्नांडिस 26वें मिनट पर एक गोल के साथ भारतीय टीम की बराबरी ही कर पाए.

एक समय ऐसा लगने लगा था कि कनाडा बढ़त ले जाएगा लेकिन भारतीय टीम के गोलकीपर डिसूज़ा ने राइट का गोल एक बार फिर ख़ूबसूरती से बचा लिया.

31 वें मिनट पर भारत को एक और मौक़ा मिला और इस बार चाँदी ने गोल कर दिया भारत को जब पहला पैनल्टी कॉर्नर मिला तो संदीप चूक गए और फिर दूसरे पैनल्टी कॉर्नर पर चाँदी को मौका मिला था लेकिन कार्टर ने उसे बचा लिया.

कनाडा की टीम ने हालांकि भारत पर बड़ा दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर डिसूज़ा पूरी तरह मुस्तैद थे, उन्होंने जेमसन और राइट की जुगलबंदी को बड़ी ख़ूबसूरती से नाकाम कर दिया.

46 वें मिनट पर मेजबान टीम को मिले तीसरे पैनल्टी कॉर्नर का फ़ायदा उठा कर फर्नांडिस ने फिर टीम को बराबरी ला खड़ा किया, लेकिन तीन मिनट बाद ही खांडेकर ने गुरबाज सिंह के पास के साथ ही गोल दाग़ कर भारत को जीत दिलाई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+