Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिश्रा आउट, गंभीर शतक के करीब

खेल के अंतिम दिन गंभीर और मिश्रा पर यह जिम्मेदारी थी कि वे लंबे समय तक मैदान पर डटे रहें लेकिन गुरुवार को नाइटवॉॅचमैन की भूमिका में उतरे मिश्रा ज्यादा देर इस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सके। वह एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर तिलरत्ने दिलशान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 24 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 58 ओवरों में तीन विकेट पर 216 रन बना लिए थे। गंभीर 82 और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पांच रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले खेल का चौथा दिन भारतीय गेंदबाजी की नाकामी के नाम रहा। श्रीलंकाई टीम ने सात विकेट पर 760 रनों पर घोषित कर दी। भारतीय गेंदबाज विकेटों के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन माहेला जयवर्धने और प्रसन्ना जयवर्धने की जोड़ी के सामने उनकी एक न चली। माहेला 275 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने बुधवार को ही दोहरा शतक जड़ा दिया था। उनके टेस्ट करियर का यह 27 वां शतक है।

चौथे दिन प्रसन्ना ने भी शतक जड़ा। वह 154 रनों पर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से दिलशान ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए थे। भारत की ओर से जहीर खान, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट झटके। मिश्र्रा ने भी माहेला के रूप में एक विकेट अपने नाम किया।

पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया था। राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+