दलीप ट्रॉफी : डोगरा के नाबाद शतक से उत्तर क्षेत्र सम्भला (लीड-2)
दिन का खेल खत्म होने तक डोगरा 201 गेंदों पर 16 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाकर नाबाद लौटे जबकि जोगिंदर शर्मा चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
उत्तर क्षेत्र 42 रन के योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन डोगरा ने सम्भलकर खेलते हुए यशपाल सिंह (32) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदार कर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की। इसके बाद डोगरा ने कप्तान उदय कौल (38) के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
उत्तर क्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी तीन रन के निजी योग पर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर मुरलीधरन गौतम के हाथों लपके गए।
शिखर धवन 29 गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर अभिनव मुकुंद को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
मिथुन मन्हास सात रन के निजी योग पर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। मनदीप सिंह 18 रन के निजी योग पर श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर बोडापति सुमंत को कैच थमाकर चलते बने।
यशपाल ने 92 गेंदों पर पांच चौके लगाए। उन्हें अरविंद ने गौतम के हाथों लपकवाया। कौल ने 81 गेंदों पर चार चौके लगाए। कौल को अभिनव मुकुंद ने विनय के हाथों कैच करवाया। कप्तान अमित मिश्रा सात रन के निजी योग पर विनय की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दक्षिण क्षेत्र की ओर से विनय कुमार और अरविंद ने सर्वाधिक दो-दो विकेट झटके जबकि मिथुन, ओझा और मुकुंद के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications