क्रिकेट विश्व कप : उद्घाटन मैच में डेविस और धर्मसेना होंगे अम्पायर
विश्व कप में अमेश साहेबा और शवीर तारापोर दो अन्य भारतीय अम्पायर होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मैच 19 फरवरी को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
डेविस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इलीट पैनल के अम्पायर हैं जबकि धर्मसेना अंतराष्ट्रीय पैनल के अम्पायर हैं। धर्मसेना 1996 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।
इस मैच के लिए वेस्टइंडीज के बिली बॉडन और पाकिस्तान के असद रउफ को तीसरा और चौथा अम्पायर चुना गया है जबकि धर्मसेना के हमवतन रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे।
मदुगले के अलावा इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड, न्यूजीलैंड के जेफ क्रो, श्रीलंका के रोशन महानामा और जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के तौर पर चुना गया है।
विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेजबानी में हो रहा है। इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो वर्गो में विभाजित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications