दोहा, 7 जनवरी: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और दूसरे वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दो अलग-अलग मैचों में आसान जीत दर्ज कर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
नडाल ने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के फेब्रिस सांतोरो को 6-0, 6-1 से हराया। नडाल ने 46 मिनट में यह मुकाबला जीता। उन्होंने कुल तीन बार सांतोरो की सर्विस ब्रेक की।
दूसरी ओर, फेडरर ने इटली के पोटिटो स्टारेस को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। फेडरर ने नए साल के अपने पहले मैच का पहला सेट मात्र 23 मिनट में अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन एंडी मरे भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। मरे ने एल्बर्ट मोंटानेस को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।