Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : बेयर्न, रियल, युनाइटेड, एसी मिलान और सीएसकेए की जीत

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूरोप के पावरहाउस माने जाने वाले इटली के क्लब एसी मिलान और स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड भी नॉकआउट दौर में पहुंच गए हैं। इसके अलावा रूस के क्लब सीएसकेए मास्को ने भी बेसिक्तास पर 2-1 की जीत के साथ नॉकआउट दौर में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।

बेयर्न के लिए इविका ओलिक, मारियो गोमेज और एंटोनियो तिमोसचुक ने गोल किए। इस तरह युवेंट्स ग्रुप-ए में फ्रांसीसी क्लब बोर्डियक्स के बाद दूसरे स्थान पर रहा। बोर्डियक्स ने मंगलवार को माकाबी हेइफा को 1-0 से पराजित किया।

रियल मेड्रिड ग्रुप-सी में पहले स्थान पर रहा। उसने फ्रांसीसी क्लब ओलंपिक्वे मार्सेली को 3-1 से हराया जबकि एसी मिलान ने इसी ग्रुप में एफसी ज्यूरिख को 1-1 की बराबीर पर रोकने में सफलता हासिल की। रियल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 30 मीटर की दूरी से एक शानदार गोल किया।

स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड को हालांकि पोटरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-डी के मुकाबले में मिली इस हार के बावजूद एटलेटिको की टीम को यूरोपा कप में खेलने का अधिकार मिल गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+