Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने की न्यूज़ीलैंड की धुनाई

धोनी ने बेहतरीन शतक जमाया

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप क्रिकेट के अभ्यास मैच में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध सैकड़ा जमाया है जिसकी मदद से भारत ने 360 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया.

चेन्नई में हो रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया और सचिन तेंदुलकर भी इस मैच में उतरे हालाँकि वह सिर्फ़ 17 रनों के निजी स्कोर पर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए.

टीम के स्कोर में सात रन और जुड़े थे कि दूसरे सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग भी 23 रनों के स्कोर पर जैकब ओरम की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह 42 रनों पर दो विकेट गिर चुके थे.

मगर उसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े. इस साझेदारी ने भारत को मज़बूती दी जिसके बाद भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ा.

कोहली 59 रनों के निजी स्कोर पर ओरम की गेंद पर आउट हुए. मगर उसके बाद आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ज़बरदस्त मूड में नज़र आए.

उन्होंने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए थे. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई जबकि गौतम गंभीर साउदी की गेंद पर 89 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए.

इसके बाद आए सुरेश रैना ने कप्तान का बख़ूबी साथ निभाया और दोनों ने काफ़ी तेज़ी से 124 रन बना दिए.

रैना 50 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी ओर से कप्तान धोनी ने चौकों और छक्कों की बारिश सी कर दी.

उन्होंने भारतीय पारी के अंतिम ओवर में शतक पूरा किया और उसके तुरंत बाद बेहतरीन छक्का भी जड़ा. इस तरह धोनी 108 रनों के निजी स्कोर पर नॉट आउट रहे.

भारत ने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 38 रनों से हराया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+