रियो ओलंपिक शूटिंग : 50 मीटर रायफल प्रोन में फाइनल के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सके गगन नारंग, चैन सिंह
रियो डी जेनेरियो। भारतीय शूटर और पदक के दावेदार माने जाने वाले गगन नारंग और चैन सिंह रियो ओलंपिक के सातवें दिन 50 मीटर रायफल प्रोन इवेंट के फाइनल में नहीं एंट्री ले सके। क्वॉलिफिकेशन राउंड में नारंग 13वें और चैन सिंह 36वें स्थान पर रहे। नारंग को टोटल 623.1 अंक और चैन सिंह को कुल 619.6 अंक मिले। टेनिस : रियो ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना
शुरुआती राउंड में तो गगन नारंग लय में थे लेकिन धीरे-धीरे प्रदर्शन बिगड़ गया। आखिरी राउंड में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले गगन तीसरे राउंड तक एक वक्त पर तीसरे-चौथे स्थान पर चल रहे थे। इसी तरह चैन का पहला राउंड अच्छा रहा लेकिन दूसरे राउंड में वह महज 101 का ही स्कोर बना पाए।
इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होंने तय पकड़ी और अपना बेस्ट दिया। इस प्रतियोगिता में रूस के सर्गेई कामेंस्की और इसी देश के किरिल ग्रिगोरियन ने टॉप 2 पोजीशन पर कब्जा जमाया। जबकि तीसरे नंबर पर रहे कोरिया के जोंग युन भी फाइनल के लिए टिकट ले गए। इसमें से कुल टॉप 8 शूटर्स को फाइनल के लिए चुना गया है। Twitter विवाद : शोभा डे ट्वीट मामले पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मिलाए अभिनव बिंद्रा के सुर में सुर
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय निशानेबाज जीतू राय और प्रकाश नंजप्पा भी हारकर बाहर हो गए थे। वहीं 10 मीटर एयर राइफल में भी गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा हार गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
