चैम्पियंस लीग : डुमिनी की आतिशी पारी ने केप कोबरा को जिताया (राउंडअप)
डुमिनी ने 52 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की सहायता से नाबाद 99 रन बनाए। डुमिनी के साथ रोरी लेइनवेलेड्ट पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। जस्टिन ओंटोंग ने 19 और रयान कैनिंग ने 20 रनों का योगदान किया। एंड्रयू पैटिक 11, हर्शेल गिब्स 0 और हेनरी डेविस 27 रन बनाकर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स के लिए प्रवीण कुमार ने 32 देकर दो, विनय कुमार ने 40 देकर एक और वान डेर मर्व ने 34 रन देकर एक विकेट लिया।
इससे पहले बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रॉस टेलर के धुआंधार 53 रनों (24 गेंद, चार चौके, चार छक्के ) और रॉबिन उथप्पा के 51 रनों (39 गेंद, सात चौके, दो छक्के )की मदद से रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स के सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस आठ रन बनाकर कैच आउट हुए। रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 51 बनाए। राहुल द्रविड़ 28 रन बनाकर रनआउट हुए। विराट कोहली भी 17 बनाकर आउट हुए। मनीष पांडेय 10 रनों पर नाबाद रहे।
केप कोबरा की ओर से चार्ल्स लांगवेलेट, मोंडे जोंडेसी और क्लाउडे हेंडरसन को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications