हैम्बर्ग। स्पेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एक बार फिर विश्व रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की रैंकिंग में उन्होंने फिर से अपने सबसे बड़े प्रतिद्वन्द्वी रोजर फेडरर को पछाड़ दिया।
सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में फ्रेंच ओपन का एकल खिताब जीतने वाले नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को सर्वोच्च वरीय कुर्सी से बेदखल किया। नडाल ने स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग को हराकर फ्रेंच ओपन जीता था।
सोमवार को जारी एटीपी की ताजातरीन वरीयता सूची में नडाल को पहले क्रम पर दिखाया गया है। उन्होंने पांचवीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतते हुए लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद अपनी खोई कुर्सी हासिल की है। फेडरर ने पिछले वर्ष इस खिताब पर कब्जा किया था लेकिन इस बार पर क्वार्टर फाइनल में सोल्डरलिंग से हार गए थे। वरीयता सूची में सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे क्रम पर हैं।
विश्व के टॉप-10 टेनिस खिलाड़ी:
1. राफेल नडाल, स्पेन, 8700 अंक
2. रोजर फेडरर, स्विट्जरलैंड, 8390 अंक
3. नोवाक जोकोविक, सर्बिया, 6675 अंक
4. एंडी मरे, ब्रिटेन, 5385 अंक
5. निकोली डेवीडेंको, रुस, 4785 अंक
6. रोबिन सोल्डरलिंग, स्वीडन 4755 अंक
7. एंडी रॉडिक, अमेरिका, 4510 अंक
8. जुआन मार्टिन पोटरो, अर्जेटीना, 4395
9. फर्नाडो वर्दास्को, स्पेन, 3645 अंक
10. जो विल्फ्रेड त्सोंग, फ्रांस, 3185 अंक