Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद ने डेक्कन चार्जर्स को दिया 150 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

विलियम पार्किं स के 38 और के. पोलैंड की 31 रनों की पारी की बदौलत त्रिनिदाद एवं टोबेगो की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स ने पहले छह ओवरों में सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (7), डरेन ब्रावो (14) और कप्तान डरेन गंगा (0) के विकेट चटका दिए थे।

डेक्कन चार्जर्स की तरफ से एफ. एडवर्ड्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबेगो के तीन विकेट चटकाए। टी. सुमन और एंड्रयु साइमंड्स को एक-एक विकेट मिले। त्रिनिदाद एवं टोबेगो के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। डेक्कन की टीम इस ग्रुप की तीसरी टीम समरसेट के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा चुकी है जबकि त्रिनिदाद की टीम ने अपने पहले मैच में समरसेट को हराया था।

समरसेट ने दो मैचों से दो अंक जुटाए हैं। त्रिनिदाद के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह रन रेट के मामले में बेहतर स्थिति में है। दूसरी ओर, अपना पहला मैच गंवाकर डेक्कन चार्जर्स ग्रुप-ए में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।

दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए डेक्कन चार्जर्स को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। सिर्फ जीत से उसका काम नहीं चलेगा। उसे इतनी बड़ी जीत हासिल करनी होगी कि वह रन रेट के मामले में समरसेट को पीछे छोड़ सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+