For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

डेविस कप : राफेल नडाल ने खाचानोव को हराकर स्पेन को दिलाई जीत

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्पेन को डेविस कप मुकाबले में 2-1 से जीत दिला दी है। नडाल ने घरेलू मैदान पर रूस के कारेन खाचानोव को एकल मुकाबले में धूल चटाते हुए स्पेन को जीत दिलाई। नडाल ने एकल मुकाबले में दूसरे सेट का टाईब्रेक जीतने के साथ विपक्षी रूसी टीम के खाचानोव को 6-3, 7-6 (9/7) से पराजित किया और ग्रुप बी मुकाबले में अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया।

बता दें कि सोमवार को जारी साल की आखिरी रैंकिंग में नडाल शीर्ष पर काबिज रहने में सफल रहे। यह पांचवीं बार है जब नडाल ने साल का अंत शीर्ष खिलाड़ी के रूप में किया है। नडाल 9,985 अंक के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सर्बिया के नोवाक जोकोविच से 840 अंक आगे हैं।

युगल मुकाबले में मार्सेल ग्रैनोलर्स और फेलिसियानो लोपेज ने खाचानोव तथा आंद्रे रूबलेव की रूसी जोड़ी को 6-4, 7-6 (7/5) से पराजित कर 2-1 की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले एकल मुकाबले में रूबलेव ने स्पेन के रॉबटरे बतिस्ता अगुत को 3-6, 6-3, 7-6 (7/0) से हराकर रूस को 1-0 की शुरूआती बढ़त दिलाई थी। डेविस कप के नए प्रारूप के अनुसार इसके मुकाबले एक ही स्थान पर कराये जाएंगे। इसके आयोजकों में शामिल मशहूर बार्सिलोना फुटबालर गेराडर् पिक ने भी उम्मीद जताई कि डेविस कप के व्यस्त कार्यक्रम से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

काजा मैजिका के तीन स्टेडियम सभी काफी दूर होने के बावजूद मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में यहां दर्शक मौजूद रहे। खासकर स्टार खिलाड़ी नडाल के मैच को देखने के लिये घरेलू दर्शकों की भीड़ जमा हुई। दोनों टीमों के बीच आखिरी युगल मैच रात के करीब दो बजे जाकर समाप्त हुआ जबकि अगले दिन स्पेन को क्रोएशिया के खिलाफ भिड़ना है।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 17:10 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+