Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन टेस्ट : 7 रनों से शतक से चूके गम्भीर (लीड-2)

अपने करियर का 10वां शतक पूरा करने के लिए रक्षात्मक होते दिख रहे गम्भीर को स्पिन गेंदबाज पॉल हैरिस ने मार्क बाउचर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। गम्भीर ने 222 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए। गम्भीर और सचिन तेंदुलकर ने तीसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े।

भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं। तेंदुलकर 171 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण ने खाता नहीं खोला है।

भारत ने दूसरे दिन के अपने स्कोर दो विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत मेजबान टीम से पहली पारी की तुलना में अब भी 158 रन पीछे है। तेंदुलकर मैच के दूसरे दिन सोमवार को 49 रनों पर नाबाद लौटे थे जबकि गम्भीर 65 रन बनाकर अविजित थे।

तेंदुलकर ने भारत के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने अब तक 59 अर्धशतक लगाए हैं जबकि टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर (63) के नाम है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में जैक्स कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि दूसरे दिन भारत ने वीरेंद्र सहवाग (13) और राहुल द्रविड़ (5) के विकेट गंवा दिए थे।

सहवाग 19 और द्रविड़ 28 के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। सहवाग डेल स्टेन की गेंद पर ग्रीम स्मिथ के हाथों कैच हुए थे जबकि द्रविड़ को अब्राहम डिविलियर्स ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 4, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+