Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने आस्ट्रेलिया के सामने रखा 355 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में मिली हार से सबक लेते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए।

इसमें धौनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 124, गौतम गंभीर ने 76, वीरेंद्र सहवाग ने 40 और बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना ने नाबाद 62 रनों का योगदान दिया। युवराज सिंह ने भी 23 रन बनाए।

सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को चार रनों के अंतर से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+