oi-Ankur
पेरिस। एक बाऱ फिर से राफेल नडाल टेनिस के सरताज बन बैठे हैं। उन्होंने छठीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत कर साबित कर दिया कि वो महान खिलाड़ी है। फेडरर ने विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी फेडरर को 7-5, 7-6, 5-7, 6-1 से हाराया। इसी के साथ वो महान खिलाड़ी स्वीडन के ब्योर्न बोर्ग से बराबरी कर ली है।
आपको बता जें कि नडाल ने अब तक छह फ्रेंच ओपन, दो विम्बलडन, एक यूएस ओपन और एक आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। नडाल और फेडरर के बीच यह आठवां ग्रैंड स्लेम फाइनल था जिसमें स्पेन के खिलाड़ी नडाल ने छठीं बार कब्जा किया है। आपको बता दें कि रविवार को खेला गया ये मुकाबला बेहद संघर्ष पूर्ण रहा। जिसे नडाल ने फेडरर को हरा कर लोगों का का प्यार लूट लिया। नडाल ने यह मुकाबला तीन घंटे 20 मिनट में जीता।
जबकि महिला डब्ल्स का फाइनल भारतीय सनसनी सानिया मिर्जा हार गयी थीं। जिसके बाद से लगातार भारतीय गण सानिया को संदेश मे कह रहे हैं कि उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है। हार-जीत तो लगी रहती है। गौरतलब हैं कि ग्रैड स्लेम के फाइनल में पहुंचने वाली सानिया पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, June 6, 2011, 14:20 [IST]
Other articles published on
Jun 6, 2011