चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद ने 6 ओवर में 57 रन बनाए (लीड-4)
त्रिनिदाद के बल्लेबाज एड्रियन बाराथ 29 और सिमंस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। त्रिनिदाद का पहला विकेट पर्किन्स (20) के रूप में गिरा। वह रन आउट हो गए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की केप कोबराज टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। कोबराज की ओर से हर्शल गिब्स और रोरी डुमिनी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। गिब्स ने 27 गेदों पर 42 रन बनाए और डुमिनी ने 40 गेंदों में 61 रन बनाए।
कप्तान एंड्रयू पटिक (10) के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स (42) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूती दी।
कोबराज का पहला विकेट पटिक (10) के रूप में गिरा। इसके बाद हेनरी डेविस (7), गिब्स, क्लीनवेल्डट 21 और ओनटोंग 7 का विकेट गिरा। पटिक 30 और डेविस 57 के कुल योग पर आउट हुए। गिब्स का विकेट 82 के कुल योग पर गिरा।
गिब्स ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया।
बुधवार को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया टीम को हराकर आस्ट्रेलिया की ही न्यू साउथ वेल्स टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। खिताबी मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications