ओलंपिक की सुरक्षा के लिए खोजी कुत्तों का विशेष दस्ता बनाएगा ब्रिटेन
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक इस दल में शामिल करने के लिए खोजी नस्ल वाले कुत्तों के पिल्लों की खोज जारी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पिल्लों को इस काम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
खोजी कुत्तों का दस्ता तैयार करने का काम स्कॉटलैंड यार्ड को दिया गया है। इस दस्ते में 20 कुत्ते शामिल होंगे। इस दस्ते में लेब्राडोर, कॉकर स्पैनियल्स और स्प्रिंगर स्पैनियल्स नस्ल के कुत्तों को जगह दी जाएगी।
स्प्रिंगर स्पैनियल्स नस्ल के कुत्तों के दो पिल्लों को इस काम के लिए चुन लिया गया है। इन पिल्लों को इस काम के लिए प्रशिक्षित करने में 18 महीने का समय लगेगा।
लेब्राडोर, कॉकर स्पैनियल्स और स्प्रिंगर स्पैनियल्स नस्ल के कुत्तों में इंसान से 700 गुना ज्यादा सूंघने की शक्ति होती है। अपनी इस विशेषता के जरिए ये दुर्गम स्थलों पर छुपाए गए विस्फोटकों को खोज निकालते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications